LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

BIHAR NEWS : सिवान में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने की लाखों के सामान की चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

BIHAR NEWS : सिवान में बेख़ौफ़ चोरों ने जमकर तांडव मचाया है। दरअसल चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है...पढ़िए आगे

चोरों ने मचाया तांडव
बंद घर का ताला तोड़कर चोरी - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : सिवान में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े घर में घुस कर लाखों का जेवर और नगदी रूपये चोरी कर लिया है। मामला सराय थाना क्षेत्र के एम.एम कॉलोनी का है। जहां नदीम अहमद के घर चोरी की गई हैं। घटना के बारे नदीम अहमद के द्वारा थाने में लिखित रूप से शिकायत की गई है। 

दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि कल दिनांक 30 अक्टूबर को सुबह के करीब 9 बजे वो परिवार संग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे और जब शाम में 5 बजे वापस आए तो देखा कि घर के बाहर का ताला लटका हुआ है। वो लोग जब घर के अंदर घुसे तो पाया कि सभी समान अस्त व्यस्त हालात में है रुम का ताला भी टूटा हुआ है।

देखने के बाद पता चला कि ऊपर छत पर सीढ़ी रुम का ताला तोड़ कर चोरों ने घर के अंदर घुस कर दो रुम का  ताला तोड़ दिया है और रुम में रखे अलमीरा में से दो जोड़ा कान की सोना की बाली दो जोड़ा झुमका के साथ अन्य कई कीमती सामान चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। चोरी हुई सामान का कुल अनुमान लगभग 4 लाख रुपए बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस मौके पर अपने स्तर से छानबीन कर जांच में जुट गई है।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट