LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

Bihar News -फास्ट फुड दुकान के गल्ले से जबरन पैसे निकालने लगे बदमाश, विरोध करने पर दुकानदार के सिर में मारा

Bihar News -सीवान में फास्ट फूड दुकानदार से दुकान के गल्ले से रुपए निकालने का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया है। इस दौरान बदमाशों ने युवक के सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया है।

फास्ट फुड दुकानदार को मारा चाकू
फास्ट फुड दुकानदार को मारा चाकू- फोटो : परवेज

Bihar News - सीवान में फास्ट फूड दुकानदार से दुकान के गल्ले से रुपए निकालने का विरोध करने पर  बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया है। इस  दौरान बदमाशों ने युवक के सिर पर चाकू से  ताबड़तोड़ वार किया गया है। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के साबुन टोली निवासी सुभाष प्रसाद गुप्ता के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है । 

घटना नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक सचिन फास्ट फूड का दुकान चलाता है। जब वह अपने दुकान पर बैठा था तभी पांच की संख्या में उसके दुकान पर बदमाश पहुंचे और पैसा की डिमांड करने लगे। जब युवक ने पैसा देने से इनकार किया तो तभी बदमाश गल्ले से जबरदस्ती पैसा निकाल लिए। 

जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने युवक के सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक खून से लथपथ हो कर गिर पड़ा। घटना के बाद बदमाश दुकान के रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक का  सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई  है

सीवान से परवेज की रिपोर्ट