LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News: शौहर ने पहली बीबी का किया कत्ल, तीसरी जोरु भाग गई मायके तो दूसरी को भी मारा, अब पुलिस कर रही है जांच

Bihar News: शौहर का पहली बीबी से मन भर गया तो उसका कत्ल कर दिया. फिर ले दो खातून निकाह कर घर लाया. दोनों औरतों में पैसे को लेकर विवाद हुआ तो तीसरी जोरु मायके भाग गई . गुस्से में दूसरी को भी मौत के घाट उतार दिया.

BIHAR NEWS
पहली बीवी के बाद दूसरी को भी उतारा मौत के घाट- फोटो : social Media

Bihar News: तू नहीं तो कोई और सही,कोई और नहीं तो कोई और सही,बहुत लंबी हैं जमीन, मिलेंगे लाख हसी,इस जमाने मे सनम तू अकेली तो नहीं… मोजफ्फर शायद इसी को मानते हुए पहला निकाह किया। उससे मन भरा तो उसकी हत्या कर दी। दूसरी शादी की फिर तीसरी बार निकाह किया.।

आरोपी मोजफ्फर पैसा कमाने के लिए परदेश चला गया था। आरोप है कि वह अपनी तीसरी बीबी को खर्चा भेजता था, वहीं दूसरी पत्नी को खर्च नहीं देता था।  गुरुवार को आरोपी मोजफ्फर कमाकर परदेश से आया मगर इससे पहले दोनों बीबी के झगड़े में तीसरी बीबी अपने मायके चली गई। अपनी तीसरी बीबी को न देख पति ने आपा खो दिया और गला दबाकर दूसरी बीबी की जान ले ली।

पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नहर किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान फुगिया खातून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या उसके पति मोजफ्फर ने की है।

घटना के अनुसार, मोजफ्फर ने पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने फुगिया से शादी की थी। कुछ साल पहले उसने शबीना से तीसरी शादी की थी। शबीना कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी।

NSIT
Nsmch

मोजफ्फर परदेश से लौटा था। उसने अपनी बेटी को किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर फुगिया की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया।पुलिस ने मोजफ्फर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।