Bihar News: ...सतर्कता बरतें नहीं तो शोले फिल्म देख लें क्या हाल हुआ था ठाकुर का,धमकी भरे पोस्टर से जमुई में दहशत

Bihar News: जमुई में एक धमकी भरे पोस्टर से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को चुनौती देते हुए पोस्टर लिखा गया है कि प्रशासन सतर्कता बरतें नहीं तो शोले फिल्म देख लें क्या हाल हुआ था ठाकुर का।

पोस्टर से दहशत
पोस्टर से जमुई में दहशत- फोटो : Sumit Kumar

Bihar News: सुबह सुबह जमुई के सोनो प्रखंड के केवाली गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। दरअसल मामला पंचायत भवन की दीवार पर सटे एक धमकी भरे पोस्टर से उत्पन्न हुई है। पोस्टर पर साफ साफ चेतावनी दी गई है कि गुड्डू सिंह हत्याकांड से जुड़े केस को वापस ले लो। नहीं तो मुझे और भी हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही घर पर कुर्की होने पर बहुत बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा.ऐसा इस पोस्टर में लिखा गया है। 

यही नहीं इसके अलावे जमुई पुलिस को भी चुनौती देते हुए लिखा गया है कि प्रशासन सतर्कता बरतें नहीं तो शोले फिल्म देख लें क्या हाल हुआ था ठाकुर का। सुबह पोस्टर पढ़ने के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

Diarch GO

गुड्डू सिंह की हत्या मामले अभी तक मुख्य अभियुक्त फरार है और एक अभियुक्त न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण कर चुका है। सोनो थाना के इंस्पेक्टर संतोष सिंहा ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध इस मामले में केस दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाएगी। फिलहाल गुड्डू सिंह हत्याकांड मामले को इस पोस्टर कांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस हत्याकांड में अभी तक जमुई पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। जिसके बाद इस पोस्टर कांड ने जमुई पुलिस की चिंताएं और बढ़ा दी है। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि जमुई पुलिस इस पोस्टर कांड का खुलासा कर पाती है या नहीं।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट