LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

Bihar News: तारीख पे तारीख खत्म कर इस एसपी ने बना दिया रिकॉर्ड, नए कानून के तहत महज 50 दिन में सजा दिलाने वाले बनें पहले अधिकारी

तारीख पे तारीख या लंबे चलने वाले मुकद्दमे के दिन खत्म हो गए हैं। नया आपराधिक कानून लागू होने के बाद त्वरित न्याय संभव हो पाया है। पुलिस अधीक्षक के प्रयास से महज 50 दिन में कोर्ट ने हत्या के मामले में सजा सुना दी है।

bihar News
एसपी ने बना दिया रिकॉर्ड- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar News: बिहार के सारण जिले के पुलिस अधीक्षक  कुमार आशीष ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नए कानून (BNS) के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने का रिकॉर्ड बनाया है।  के पुलिस अधीक्षक  कुमार आशीष ने  तिहरे हत्याकांड के मामले में मात्र 50 दिनों के भीतर कोर्ट से सजा दिलाई।

यह मामला 16 जुलाई 2024 को हुआ था, जब रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह में एक प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका, उसके पिता और नाबालिग बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना में प्रेमिका की मां किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रही। कुमार आशीष ने इस गंभीर मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

Diarch GO

कुमार आशीष द्वारा किए गए त्वरित अनुसंधान और कार्रवाई के परिणामस्वरूप, दोनों आरोपियों को 14 दिनों के भीतर गिरफ्तार किया गया और आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद, कोर्ट ने महज 50 दिनों के भीतर दोनों अभियुक्तों को उम्र कैद और आर्थिक दंड की सजा सुनाई। यह प्रक्रिया भारतीय न्याय संहिता और नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हुई, जो कि हाल ही में लागू हुई हैं।

इस उपलब्धि को न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में सराहा गया है। कुमार आशीष की कार्यशैली को रोल मॉडल माना जा रहा है, जिससे अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों को प्रेरणा मिली है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि समय पर न्याय मिलना संभव है यदि सभी संबंधित पक्ष सही दिशा में काम करें।

NSIT
Nsmch