LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Sitamarhi News: घटना के 10 दिन पहले मनाया बेटी का बर्थडे, 1 दिन पहले मोबाइल गैंग का किया पर्दाफाश, फिर आखिर क्यों इंस्पेक्टर ने ले ली खुद की जान

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बुधवार (16 अक्टूबर) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस महकम में हड़कंप मच गया। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

news for nation

Sitamarhi police station chief Suicide: सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बुधवार (16 अक्टूबर) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। उनका शव बैरगनिया थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। कुंदन कुमार 2009 बैच के इंस्पेक्टर थे और हाल ही में उन्होंने अपनी पुत्री का जन्मदिन भी मनाया था। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। कुंदन कुमार की आत्महत्या के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल है। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन थानेदार कुंदन ने दोपहर 3 बजे के आस-पास अपनी पत्नी से बात भी की थी। हालांकि, उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

मोबाइल चोर गिरोह के बड़ा रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस ने बताया कि मंगलवार (15 अक्तूबर) को ही कुंदन कुमार के नेतृत्व में सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। उनके द्वारा मोबाइल चोर गिरोह के बड़ा रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। हालांकि, इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया और अपनी जान दे दी।

मृतक इंस्पेक्टर कुंदन कुमार मौत पर शक

मृतक इंस्पेक्टर कुंदन कुमार की शादी संपतचक पटना में हुई थी, जो खुद जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत विक्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा व एक बेटी है। घटना वाले दिन वो शाम छह बजे के बाद से कमरे में थे। काफी देर हो जाने के बाद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने रात के 9 बजे दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद कमरे का नजारा देखकर वो चौंक गए। पुलिस वालों को शक है कि दाल में कुछ काला है, क्योंकि उनके दोनों पांव  जमीन से अच्छी तरह टिके हुए थे और न ही पास में कोई कुर्सी गिरी हुई थी।

NSIT
Nsmch