LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: धमकी के खुलासे के बाद भड़के पप्पू यादव ने पुलिस पर लगाया आरोप, पूर्णिया एसपी ने सांसद के आरोपों का दिया करारा जवाब

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने सांसद पप्पू यादव द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि दुबई और पाकिस्तान से आने वाली धमकियों की जांच पुलिस ने पूरी गंभीरता से की है। उन्होंने कहा, "जरूरी नहीं है कि दुबई के नंबर का इस्तेमाल सिर

bihar News

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के धमकी के मामले में हो रहे लगातार खुलासे के बीच पप्पू यादव सरकार और बिहार पुलिस पर जुबानी जहर उगल रहे हैं।  पप्पू यादव का कहना है कि सरकार मुझे मरवा देना चाहती है। उन्होंने पुलिस पर सरकार  का साथ देने का आरोप लगाया। यादव ने पूर्णिया एसपी पर आरोप लगाया कि दुबई और पकिस्तान सहित भारत से बाहर के जिन नंबर से उन्हें धमकियाँ मिलीं उन नंबरों की जांच पुलिस ने क्यों नहीं की। पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने सांसद पप्पू यादव द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि दुबई और पाकिस्तान से आने वाली धमकियों की जांच पुलिस ने पूरी गंभीरता से की है। उन्होंने कहा, "जरूरी नहीं है कि दुबई के नंबर का इस्तेमाल सिर्फ भारत से बाहर ही किया जाए। कई बार भारतीय भी विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करते हैं।

शर्मा ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए महेश पांडे ने भी दिल्ली में रहकर अमेरिकी नंबर का इस्तेमाल किया था। हालांकि, दोनों गिरफ्तार युवकों का किसी भी गैंग से कोई संबंध नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "हमारी जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई कनेक्शन नहीं निकला है।"

सांसद पप्पू यादव के उस आरोप पर कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है, एसपी शर्मा ने कहा कि यह आरोप निराधार है। उन्होंने कहा, "हमारी जांच पूरी तरह निष्पक्ष है। हम किसी भी तरह के दबाव में नहीं काम करते।"

 आरोपी रामबाबू राय को थाने से जमानत मिलने के सवाल पर एसपी ने कहा कि भारतीय कानून के अनुसार, जिन मामलों में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है, उनमें आरोपी को थाने से ही जमानत मिल सकती है।शर्मा ने बताया कि रामबाबू राय ने सांसद पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव का नाम लिया है। पुलिस इस मामले में राजेश यादव की भूमिका की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

एसपी शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस लगातार मिल रही धमकियों को गंभीरता से ले रही है और हर संभावित पहलू से जांच कर रही है।