LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime:परिवहन विभाग में हड़कंप, डीटीओ की गाड़ी से अवैध वसूली का वीडियो वायरल

Bihar Crime:बक्सर के अहिरौली मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर एक वायरल वीडियो ने जिला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में जिला परिवहन अधिकारी की गाड़ी से ट्रकों को रोककर अवैध वसूली करते हुए दिखाया गया है।

सुशासन का सच
सुशासन का सच- फोटो : Reporter

Bihar Crime:बक्सर जिले में परिवहन विभाग की साख पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की गाड़ी से ट्रक चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। इस घटना ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

22 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे, राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर अहिरौली मोड़ के समीप, उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे एक ट्रक को डीटीओ की गाड़ी ने रोका। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि डीटीओ की गाड़ी से एक व्यक्ति उतरकर ट्रक चालक से पैसे ले रहा है। इस घटना को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि, "ऐसी कोई भी गतिविधि प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

यह घटना एक बार फिर सुशासन की बातों को चुनौती देती है। परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों को यह वीडियो और मजबूत करता है। इससे पहले भी विभाग के कई कर्मचारी वसूली के आरोपों में फंस चुके हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट_संदीप वर्मा