LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News - खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार चल रहे 50 हज़ार के दो इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar News - खगड़िया जिले के पसराहा थाना एवम एस टी एफ पटना की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में लंबे समय फरार चल पचास हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khagaria - खगड़िया पुलिस ने लंबे समय फरार चल पचास हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले की पसराहा थाना एवम एस टी एफ पटना की संयुक्त टीम के द्वारा की गई है। पुलिस अधीक्षक खगड़िया के दिशा निर्देश पर वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार करवाई की जा रही है। 

पसराहा थाना एंव एसटीएफ की कार्रवाई में दबोचा गया 

इसी क्रम में पसराहा थाना एवम एस टी एफ पटना की टीम द्वारा संयुक्त कारवाई में इनामी अपराधी राजदेव सिंह और विसुनदेव देव सिंह जो 50 हज़ार के इनामी अपराधी हैं।उन्हे दबोच लिया गया ।  बताते चले कि दोनों अपराधी पसराहा थाने  के महद्दीपुर के रहने वाले  है। दोनों को पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी । 

पसराहा थानाध्यक्ष  ने बताया

इस मामले को लेकर पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि पसराहा के महद्दीपुर में जमीनी विवाद के दौरान सुलेखा देवी की हत्या के दोनों इनामी अपराधी आरोपी हैं। इसके साथ ही इन पर दर्ज अन्य कांडों की भी छानबीन की जा रही है।दोनों अपराधियो की गिरफ्तारी में पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास,थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय,एस टी एफ पंकज यादव शामिल थे।

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट