LATEST NEWS

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

  • Bihar weather
  • Bihar weather: बिहार में अर्नब तूफान मचाएगा तांडव, 26 जिलों में अलर्ट, 6 में भारी बारिश का खतरा,

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

Bihar News: अभी अभी युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस के खिलाफ लोगों का फुटा गुस्सा, जमकर हंगामा

मां और बहन के साथ घर जा रहे युवक को अपराधियों ने रोक कर सिर में गोली मार दी,युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ़ सड़क जाम कर हंगामा किया.

हत्या से हड़कंप
अभी अभी युवक को अपराधियों ने मारी गोली- फोटो : Reporter

Bihar Crime: सीवान में बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है हत्या के बाद से लोगो में आक्रोश है जिसको लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चंदन नामक युवक को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी जब वो अपने मां और बहन को गूठनी बाजार से घर लेकर जा रहा था.

अपराधियों ने युवक को रोक कर सिर में गोली मार दी जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया गांव की है.युवक की हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गए और गुठनी- दरौली मुख्य मार्ग को बरपलिया गांव के समीप सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया नाराज लोगों का आरोप है कि इस रास्ते पर लगातार घटना हो रही है और पुलिस द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है .

हत्या के बाद से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया. हंगामा बढ़ते देख स्थानीय पुलिस और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए है. वहीं आक्रोशित लोगों का कहना है कि घटना के घंटों बाद पुलिस पहुंची और खानापूर्ति कर थाना चली गई.इधर लगातार घटनाएं हो रही है और पुलिस ध्यान नहीं दे रही. आकर्षित लोगों ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और क्राइम को रोकने की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट- परवेज महमूद