LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News: सिवान जिले में अवैध हथियार लहराना बन गया है फैशन ! सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल...

Bihar News: सिवान में अवैध हथियार लहराना फैशन बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक युवकों का हथियार लहराते वीडियो वायरल हो रहा है। एक बार फिर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

siwan news
illegal weapons- फोटो : Reporter

SIWAN: सिवान जिले में इन दिनों अवैध हथियारों का लहराना एक फैशन सा बनता जा रहा है। हाल ही में सौरभ कुमार सिंह नामक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सौरभ कुमार सिंह जो सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरावा गांव का निवासी है, उपेंद्र सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि News4nation नहीं करता है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में सौरभ कुमार सिंह दो अलग-अलग स्टाइल में सेल्फी लेता हुआ नजर आ रहा है। एक फोटो में वह अवैध हथियार के साथ निशाना लगाते हुए दिख रहा है, जबकि दूसरी फोटो में हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है। यह मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि अवैध हथियारों के साथ इस तरह का सार्वजनिक प्रदर्शन न केवल कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करता है, बल्कि युवाओं में गलत संदेश भी पहुंचा रहा है। 

इसके बावजूद सिवान पुलिस इस मामले पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है।  इसी बीच सिवान पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के पदभार संभालने के बाद जिले के लोगों में कुछ बेहतर बदलाव की उम्मीद जगी थी। लेकिन, इस तरह के घटनाक्रम से यह सवाल उठता है कि क्या पुलिस अपना काम सही तरीके से कर रही है?  


NSIT
Nsmch

जिले में इस तरह के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब यह देखना होगा कि पुलिस कप्तान अमितेश कुमार इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। क्या पुलिस इस युवक और उसके जैसे अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, या यह मामला ऐसे ही हल्का पड़ जाएगा? फिलहाल सौरभ कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सिवान से Tabish irshad की रिपोर्ट