LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

BIHAR NEWS : तिलक से दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई युवती, कहा 35 साल के युवक से परिजन करा रहे थे शादी, पुलिस से लगायी सुरक्षा की गुहार

शादी से पहले फरार हुई युवती

JAMUI : जिले के बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव में एक शादी से कुछ दिन पहले ही प्रेमिका ने घर से भाग कर अपने प्रेमी से शादी रचा ली। बताया जाता है कि युवती के घरवाले इस प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहे थे। जिसको लेकर युवती ने अपने प्रेमी संग घर से भागकर मंदिर में शादी रचा कर सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवती ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके घर वाले इस प्रेम प्रसंग से नाराज चल रहे थे। बताया कि उसकी शादी जबर्दस्ती घर वालों ने कहीं ओर तय किया था, और लड़के की उम्र 35 साल होने से प्रेमिका इस शादी से खुश नहीं थी। वो अपने घर के बगल के ही एक युवक से प्रेम करती थी। वह उसके ही साथ शादी करने की जिद्द पर अड़ी थी, लेकिन उसके घर वालों ने कहीं और शादी तय कर दी थी। 

जिसके बाद हम दोनों ने अपने मर्जी से घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। और जल्द ही कोर्ट मैरेज भी करने की बात बताई। प्रेमी की पहचान थाना क्षेत्र के नुमंर पंचायत के पेंघी गांव के हीरा रविदास के पुत्र मुन्ना कुमार दास तथा प्रेमिका की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पेंघी गांव के मदन दास के पुत्री बिंदु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों बालिग बताए जाते हैं। सूत्रों की माने तो इसी माह के 16 तारीख को युवती का तिलक होना तय हुआ था।वीडियो वायरल करने के बाद दोनों ने रविवार को बरहट थाना में आकर थानाध्यक्ष कुमार संजीव से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

युवती की मां ने इसी माह 7 तारीख को बरहट थाना में प्रेमी सहित 15 लोगों पर उसकी बेटी को डरा धमकाकर भगा ले जाने का आरोप लगा कर बरहट थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। जिसको लेकर बरहट पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान रविवार को प्रेमी युगल शादी रचा कर बरहट थाना आकार बालिग होने का दावा कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।

इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि एक प्रेमी युगल शादी रचा कर बरहट थाना आई है दोनों दोनों प्रेमी जोड़ा बालिक है। युवती के मां द्वारा प्रेमी सहित 15 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। दोनों बालिग होने पर एक दूसरे के साथ रहने की बात कही है। मेडिकल जांच व न्यायालय में 164 बयान कराने की प्रकिया की जा रही है। न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch