LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Chhapra News: छपरा में चोरों का बढ़ता खौफ, लोग फिर से रात में पहरा देने को मजबूर

Chhapra News: छपरा शहर के कई मोहल्लों के लोग रात में 20 साल पहले की तरह अपने मोहल्ले में पहरा ड्यूटी निभा रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है चोरी की बढ़ती हुई घटनाएं.

bihar News
चोरों का बढ़ता खौफ- फोटो : Reporter

Chhapra News: छपरा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसके कारण लोग 20 साल पहले की तरह रात में अपने मोहल्लों में पहरा देने को मजबूर हो गए हैं। भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में ही एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। चोर न केवल घरों से सामान चुरा रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर ताले भी लगा रहे हैं।

रविवार की रात भी इसी थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार मस्जिद के पास क्यामुद्दीन खान के घर से लगभग ₹100000 का सामान चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर इस घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि चोरी के बाद जब चोर सलापतगंज मोहल्ले में घुसे तो पहरा दे रहे लोगों ने उनका पीछा किया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

चोरों के बढ़ते आतंक के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है। हर रात एक बजे के बाद मोहल्ले में पकड़ो-पकड़ो की आवाजें गूंजती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों को पकड़ने का दावा किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, उन्होंने चोरों के लिए जाल बिछा दिया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।