LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: मुखिया को हटाने के लिए जिलाधिकारी ने की अनुशंसा, भ्रष्टाचार और शक्तियों के दुरुपयोग का है गंभीर आरोप

खगड़िया जिले की चौथम पंचायत की मुखिया पुनीता देवी पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगने के बाद अब उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने मुखिया के खिलाफ प्रमंडलीय आयुक्त और राज्य सरकार को अनुशंसा कर दी है।

Recommendation for removal of Chief

Bihar News:खगड़िया जिले की चौथम पंचायत की मुखिया पुनीता देवी के खिलाफ भ्रष्टाचार और शक्तियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के मद्देनजर, जिलाधिकारी ने उन्हें पद से हटाने की अनुशंसा प्रमंडलीय आयुक्त और राज्य सरकार को कर दी है।

आरोप है कि मुखिया पुनीता देवी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों को दरकिनार कर विभिन्न विकास योजनाओं को संचालित कर रही थीं। 15वें वित्त आयोग और छठे राज्य वित्त आयोग से प्राप्त कुल 1.45 करोड़ रुपये की राशि पंचायत के खाते में महीनों से पड़ी रही, जिसका उपयोग ग्रामीण विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, छठ घाट और स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए नहीं किया गया।

सूत्रों के अनुसार, मुखिया पर योजनाओं को मनमाने ढंग से संचालित करने और ग्राम सभा की अनुमति के बिना योजनाओं का चयन करने का भी आरोप है। यह भी कहा जा रहा है कि मुखिया ने ग्राम सभा की बैठकों में पर्याप्त संख्या में लोगों की उपस्थिति के बावजूद योजनाओं को पारित करवाया।

जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुखिया पुनीता देवी पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 17(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा है। वेकास कार्यों को मनमाने तरीके से योजनाओं को संचालित और  अवरुद्ध करने का आरोप मुखिया पर लगा है।ग्राम सभा के बिना अनुमोदन के ही योजनाओं का इच्छानुसार चयन करने ,ग्राम सभा मे प्रयाप्त लोगों के उपस्थित नहीं रहने के बाद भी योजनाओं को पारित करने का आरोप मुखिया पर लगाया गया है।अब जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए मुखिया को पद से हटाने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त और राज्य सरकार को अनुशंसा कर दी है।जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी को भेजे गए रिपोर्ट में यह कहा कि मुखिया पुनीता देवी द्वारा पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 17(1) के तहत मुखिया को मिली शक्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-अमित कुमार