LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: बिहार में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छपरा से 27 नाबालिग लड़कियों को किया बरामद, मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छपरा के अमनौर से 27 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Delhi Police
Delhi Police recovered 27 minor girls- फोटो : Reporter

CHAPRA: बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है।जानकारी अनुसारक छपरा के अमनौर में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दिल्ली से आई टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर  27 नबालिक लड़कियों को बरामद किया। पुलिस लगातार विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि, एसपी के निर्देश पर बनायी गई टीम ने छापेमारी में विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां से 27 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। इस मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी मोहम्मद जफरुद्दीन ने की है। 


27 नाबालिग लड़की बरामद

दरअसल, छपरा के अमनौर में दिल्ली से आई एक विशेष टीम ने विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर 27 नाबालिग लड़कियों को बचाया है। एसपी के निर्देश पर गठित इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। बरामद की गई सभी लड़कियों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। 

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट