LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: जमुई के झाझा नागी डैम से मां और बच्चे का शव बरामद, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

हत्या का आरोप

Bihar News: जमुई के झाझा प्रखंड से युवती और उसके बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप है। बताया जा रहा है की झाझा के नागी डैम में सुबह एक युवती और एक बच्चे का शव पानी में फेका हुआ बरामद हुआ। जिसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दी गई। जिसके बाद झाझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

मृतक युवती की पहचान कर्मा निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है और मृतक बच्चे की पहचान प्रियांश कुमार उम्र डेढ़ साल के रूप में की गई है। मौके से झाझा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता ने बेटी के ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगा रहे है। वही मृतक के पति ने बताया की कल ही 11 बजे दिन से मेरी पत्नी घर से कही चली गई थी जिसकी खोजबीन हमलोग कर रहे थे लेकिन आज सुबह पता चला की मेरी पत्नी और बच्चे का शव डैम से बरामद हुआ है। 

मामले में झाझा थाना के एसएचओ संजय सिंह ने बताया की मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालाकि मृतक के पिता हत्या का आरोप लगा रहे है इसलिए मृतक के पति पप्पू यादव को हिरासत ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। बहरहाल इस मामले की गुत्थी उलझी नजर आ रही है क्योंकि लड़की के घरवाले हत्या का आरोप लगा रहे है वही पुलिस मामले को संदिग्ध होने की बात कह रही है। 

अब देखना लाजिमी होगा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या कुछ निकल कर आता है और झाझा पुलिस कब इस मामले का पूर्ण खुलासा कर पाती है। फिलहाल इस मामले में झाझा पुलिस छानबीन में जुटी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित कुमार