LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Crime in Bihar: मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, मौत से इलाके में हड़कंप, "24 घंटे में करेंगे गिरफ्तार"-एसपी

सीतामढ़ी में अपराधियों ने तांडव मचाया है। अपराधियों ने मुखिया की गोलियों से भूनकर छलनी कर दिया। अपराधियों ने मुखिया को 5 गोली मारी है।

Mukhia was shot by criminals

Crime in Bihar: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में मोहनपुर से दोस्तपुर के बीच बुधवार की रात पल्सर बाइक एवं स्कॉर्पियो सवार दर्जन भर की संख्या में बदमाशों ने मुखिया मधुरेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्र को गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में बगल की सीट पर बैठी उसकी पत्नी और  पीछे बैठे कुत्ते को कोई अपराधियों ने कोई हानि नहीं पहुंचाया। मुखिया को गोली लगने के बाद मुखिया की पत्नी ने घर पर फोन कर बेटी को घटना  की सूचना दी। सूचना मिलते हीं मुखिया के परिजन और समर्थक अस्पताल पहुंचे। देखते हीं देखते अस्पताल में मुखिया के समर्थकों से भर गया। 

वहीएसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से एक दर्जन की संख्या में खाली खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।  घटना में पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामले में  एसटीएफ का गठन कर दिया गया है, रात से ही छापेमारी की जा रही है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी हीं उन्हें दबोच लिया जाएगा।

मिश्र सोनबरसा प्रखंड की कचोर पंचायत के बतौर दूसरी बार मुखिया बने थे। मुखिया के हत्या की जानकारी मिलते ही अफरातफरी का माहौल बन गया वही बड़ी संख्या में मुखिया समर्थक और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा व नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। 

जानकारी के अनुसार, मुखिया श्री मिश्र अपनी उजले रंग के क्रेटा कार में सवार होकर पत्नी के साथ कचोर गांव स्थित घर से शहर के बसबरिया वार्ड नंबर 25 स्थित घर लौट रहे थे। जिस दौरान उक्त घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि हरिहरपुर गांव के पास पहुंचने पर पल्सर बाइक एवं स्कॉर्पियो सवार करीब एक दर्जन की संख्या बदमाशों ने ओवरटेक कार पर ईंट से हमला कर दिया कार रूकते ही बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी मुखिया को पांच गोलियां लगी है, इसमें एक गोली सीने में एक सिर में हाथ ने एवं पेट में दो गोली लगी पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा अस्पताल पहुंचाया। 

NSIT
Nsmch

 मिश्रा  के भाई गोपाल मिश्रा ने बताया कि एक बार पहले भी इनपर जानलेवा हमला किया जा चुका है वही घटना स्थल पर से एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि ओवरटेक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल से एक दर्जन की संख्या में खाली खोखा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है घटना में पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामले में  एसटीएफ का गठन कर दिया गया है रात से ही छापेमारी की जा रही है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर की जाएगी. पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्दी हीं उन्हें दबोच लिया जाएगा।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट