LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: रिटायर्ड फौजी ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Bihar News: पारिवारिक विवाद अक्सर जानलेवा साबित होता है। ऐसा ही एक मामला बक्सर से सामने आया है। जहां पारिवारिक विवाद से तंग आकर रिटायर्ड फौजी ने खुदकुशी कर ली। रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

Retired soldier
Retired soldier committed suicide- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News:  बिहार के बक्सर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रिटायर्ड फौजी ने परिवारिक विवाद से तंग आकर मौत को गले लगा लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर शाम रिटायर्ड फौजी ने आत्महत्या कर लिया। रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  मृतक की पहचान अरुण सिंह के रुप में हुई है। 

दरअसल, पूरा मामला सिमरी में तिलकराय हाता ओपी क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव का है। जानकारी अनुसार अरुण सिंह सेना में नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद वो बक्सर में ही घर बनाकर रह रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो गुरुवार को  रिटायर्ड फौजी के घर कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद से ही वो तनाव में थे। 

वहीं शुरुवार की देर शाम रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। 


NSIT
Nsmch

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीएसपी ने बताया कि परिवार के लोगों से बयान लेने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल वो कुछ भी कहने के हालत में नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। खुदकुशी के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।