LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: बक्सर में निर्माणधीन घर से मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Bihar News: बिहार के बक्सर में निर्माणधीन घर से एक महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की पहचान में जुटी हुई है।

buxar news
woman Dead Body found in a house under construction- फोटो : Reporter

BUXAR: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। महिला का शव फंदे से लटका मिला। हालांकि स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले का है। जहां रविवार सुबह एक 35 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का शव एक घर के बाहर रंग-रोगन के लिए लगाए गए बांस के सीढ़ीनुमा बल्ले पर लटका हुआ देखा गया। शव पर नीली साड़ी थी, और महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना के कारण आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

हत्या कर लटकाए जाने की आशंका

नगर के शिवपुरी मोहल्ले के काली मंदिर के पास एक निर्माणाधीन घर के बाहर बांस का बल्ला लगाया गया था। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने वहां महिला का शव देखा, जिससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या बताया, जबकि कुछ का मानना था कि कहीं और से लाकर महिला को वहां लटकाया गया है। शव की स्थिति और घटनास्थल की बनावट को देखकर यह सवाल भी उठ रहा है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का?

Diarch GO


पुलिस की कार्रवाई और जांच  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान के प्रयास जारी है। महिला की पहचान के लिए विभिन्न साइबर सेनानी ग्रुप और आसपास के थानों में तस्वीरें भेजी गई हैं ताकि उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है, और जल्दी ही इस मामले में कोई ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट...