LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS: लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से गायब हुईं 6 लड़कियां सीवान में बरामद, ये था पूरा प्लान, पुलिस ने कर दिया फेल

BIHAR NEWS:लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से 9 नाबालिग लड़कियों में से 6 को बिहार के सिवान से बरामद किया गया है।

6 girls recoverd from siwan
6 नाबालिग सीवान से बरामद- फोटो : Hiresh Kumar

BIHAR NEWS: लखनऊ के श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से 17 अक्टूबर की रात फरार हुई 9 नाबालिग लड़कियों में से 6 को बिहार के सिवान से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़की जो खुद सिवान की रहने वाली थी, ने इस पूरे प्लान को अंजाम दिया था। उसने बाकी लड़कियों को सिवान आकर एक कमरा लेकर रहने और नौकरी करने का झांसा दिया था।

 लड़कियां बाथरूम जाने के बहाने कमरे से निकलीं और खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हो गईं।फरार होने के बाद सभी लड़कियां बाराबंकी गईं और वहां से ट्रेन लेकर वाराणसी पहुंचीं। फिर वहां से बिहार के लिए रवाना हुईं।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और लड़कियों के घरों वाले इलाकों में भी तलाश की गई।सिवान पहुंचते ही सभी लड़कियों को पुलिस ने दबोच लिया।

दो लड़कियों ने बताया कि उन्हें पढ़ाई करनी है, लेकिन अनाथालय में उन्हें पढ़ाई का कोई मौका नहीं मिल रहा था।एक लड़की शनिवार को अयोध्या के इनायतनगर में मिली थी।दो लड़कियों को पुरनिया चौराहे से पकड़ा गया था।

NSIT
Nsmch

अनाथालय में कुल 45 लड़कियां हैं।सभी लड़कियों की उम्र 16-17 साल के बीच है।पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अनाथालय में रहने की स्थितियों की भी जांच की जाएगी।

Report-Tabish Irshad