LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar news: समस्तीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते हैं इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

bihar News
डबल मर्डर से सनसनी- फोटो : Reporter

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के करीमनगर इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करीमनगर पंचायत के उप सरपंच तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह और अजय सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।

Diarch GO

मृतक के परिजनों ने बताया कि नवीन कुमार सिंह और गौरव कुमार दोनों भाई शराब कारोबार से जुड़े थे और वे अक्सर स्थानीय शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत करते थे। इसी बात से नाराज होकर शराब माफियाओं ने देर रात उनके घर पर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में नवीन कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव कुमार और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां गौरव कुमार ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संजीव  कुमार तरुण