LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News: बिहार में एक थानाध्यक्ष की विदाई समारोह में पहुंचा 50 हजार का इनामी अपराधी, मिलाया हाथ,कभी इसी इंस्पेक्टर बदमाश पर लगाया था CCA...

यह घटना न केवल पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि अपराधियों के साथ सांठगांठ की संभावनाओं को भी उजागर करती है।

Bihar News: बिहार में एक थानाध्यक्ष की विदाई समारोह में पहुं
बिहार पुलिस की क्रिमिनल संग दोस्ती!- फोटो : AI

Bihar Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 50,000 के इनामी अपराधी संतोष यादव ने चौथम के पूर्व थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह के विदाई समारोह में गुलदस्ता और शॉल भेंट किया। घटना के बाद पुलिस महकमे की कार्यशैली और अपराधियों के साथ संभावित सांठगांठ पर सवाल उठ रहे हैं।

विदाई समारोह के दौरान संतोष यादव, जो कई आपराधिक मामलों में वांछित है उसने थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह को सम्मानित किया। यह वही अपराधी है, जिसके खिलाफ खुद सत्यव्रत सिंह ने सीसीए (बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम) लगाने की अनुशंसा की थी।

Diarch GO

संतोष यादव एक इनामी अपराधी

संतोष यादव पर खगड़िया पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल संतोष यादव मारपीट के एक मामले में जेल में है। 9 सितंबर 2024 को पूर्व थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर सीसीए-03 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद 26 सितंबर 2024 को एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने डीएम को पत्र भेजकर संतोष यादव के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया। संतोष यादव की आपराधिक गतिविधियों के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त था।

NSIT
Nsmch

पुलिस और अपराधी का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सत्यव्रत सिंह अपराधी संतोष यादव से हाथ मिलाते और उसका अभिवादन स्वीकार करते नजर आते हैं। इससे पुलिस और अपराधियों के बीच सांठगांठ के आरोप लग रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा इसकी जांच के लिए एसडीपीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिपोर्ट आने तक इंतजार करें। पुलिस महकमे में यह मामला बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच संबंधों की बात सामने आई है। यह घटना राज्य की कानून व्यवस्था की खामियों और पुलिस के संदिग्ध रवैये की ओर इशारा करती है।