LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar hooch tragedy: सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी पुलिस, चौबीस घंटे में 214 जगहों पर की छापेमारी, 30 को किया गिरफ्तार

Bihar hooch tragedy:सारण में जहरीली शराब से मौत के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 214 जगहों पर छापेमारी की है और 30 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी पुलिस
जहरीली शराब कांड के बाद कार्रवाई - फोटो : shashi

CHAPRA : सारण में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में सारण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1349 स्थानों पर छापामारी की गई। सारण एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस अभियान में 227 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 5289.525 लीटर शराब जप्त की गई है। 

इसके अलावा 59930 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट की गई। एसपी ने कहा की पुलिस ने 24 घंटे में 214 स्थानों पर छापामारी की, जिसमें 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 497.525 लीटर शराब जप्त की गई। सारण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी है।

एसपी कुमार आशीष के मुताबिक इस अभियान में पुलिस ने 108 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया और 11 गैस सिलेंडर, 4 तसला, 8 गैस चुल्हा, 6 शराब बनाने वाला बर्तन, 1 मोटर, 1 ट्रक, 1 चार पहिया वाहन, 1 ई-रिक्शा और 12 मोटरसाइकिल जप्त किए।

सारण पुलिस के इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी है और जल्द ही इस कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य है। 

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट