LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद
  • Bihar News : पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित

  • Marpeeti in Rohtas
  • Rohtas News: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 घायल; CCTV

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने कोविड मुआवजे को लेकर सरकार को लगाई फटकार, न्याय व वित्तीय मुआवजा

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

बिहार के मधेपुरा के युवक की हुई मौत, पुलिस से बचने के फिराक में तीसरी मंजिल से लगा दी छंलाग

धेपुरा के हिमांशु कुमार की साइबर अपराध में गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार के मधेपुरा के युवक की हुई मौत, पुलिस से बचने के फिराक
मधेपुरा के युवक की हुई मौत- फोटो : AI GENERATED

Bihar cyber criminal: मधेपुरा जिले के 23 वर्षीय हिमांशु कुमार की हरियाणा के सोहना में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में मौत हो गई। साइबर अपराध के मामले में ग्वालियर पुलिस ने हिमांशु को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, होटल के तीसरी मंजिल से कूदने के कारण उसकी मौत हो गई।

साइबर अपराध में गिरफ्तारी और पुलिस हिरासत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पुलिस की एक विशेष टीम ने हिमांशु को साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे गुरुग्राम के एक होटल में रखा था। हिमांशु को बाथरूम जाने के बहाने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगाते समय भागने की कोशिश में देखा गया। कूदते समय वह बिजली के पोल पर टंगे तार को पकड़ने की कोशिश में असफल रहा और नीचे गिर गया।

Diarch GO

मौत के कारण और पुलिस की प्रतिक्रिया

नीचे गिरने से हिमांशु की पसलियां टूट गईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके साथियों से पूछताछ कर मृतक के परिवार को सूचना दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

घटना पर परिवार की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हिमांशु के परिजनों को इस हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। पुलिस अब अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की जांच और साइबर अपराधियों की तलाश

ग्वालियर पुलिस की टीम ने सोहना के ओयो होटल से हिमांशु सहित छह अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना के बारे में अधिक जानका