LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

Bihar News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, खुला राज तो बेटा-बेटी ने भी पीट लिया माथा

पडोषी का साथ इतना भाया कि उसने अपने दो बेटा और बेटी को छोड़ कर अपने पति की हत्या करा दी. पुलिस ने जब दबोचा तो सारे राज एक कर उगलने लगी तो परिजन दंग रह गए।

BIHAR NEWS
प्रेमी का संग लगे प्यारा, पति कोे मिलकर मारा- फोटो : Reporter

Bihar News: 15 साल से पानीपत में पत्नी के साथ रहने वाले रवीन को शायद तब पता नहीं होगा कि उसकी जान लेने वाला कोई और नहीं उसकी पत्नी हीं होगी। दरअसल रवीन की पत्नी पिंकी देवी का उसके पडोषी से चक्कर चलने लगा. इसकी खबर रवीन को लगी तो उसने पत्नी को समझाया। पिंकी देवी के अफेयर की खबर से लोग अनजान नहीं थे। लोग जितना हीं उसे समझाते वह अपने पडोषी के उतना हीं निकट होती गई और एक दिन रवीन की हत्या हो गई। 

खगड़िया के परबत्ता प्रखण्ड अंतर्गत कन्हैयाचक के रवीन चौधरी अपनी पत्नी सहित चार बच्चों को लेकर पिछले 15 वर्षों से पानीपत में रहता था।अचानक ही पानीपत की पुलिस ने रवीन चौधरी के भाई को फ़ोन कर बताया कि आप के भाई की हत्या हो गई है।

जैसे ही गाँव मे लोगों को पता चला कि रवीन कि हत्या हो गई।लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि उसकी पत्नी ने ही यह हत्या करवाई होगी।हालांकि जब पानीपत पुलिस ने पत्नी पिंकी देवी को कस्टडी में लिया तब  सब कुछ स्पष्ट हो गया।

दरअसल पिछले कई सालों से पिंकी देवी का चक्कर उसी के पड़ोसी सोनू कुमार से चल रहा था।लेकिन जब रवीन चौधरी को जब इस बात का पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।अतएव पिंकी देवी ने अपने आशिक से मिलकर अपने पति का गला रेत कर हत्या कर दी।

NSIT
Nsmch

रवीन चौधरी के भाई आमोद चौधरी जो पानीपत में ही रहते थे उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से मेरे भाई की पत्नी का चक्कर वहीं के सोनू कुमार से चल रहा था।एक बार पहले भी पिंकी देवी ने अपने आशिक से मिलकर मेरे भाई का मार मार कर हाथ पैर तोड़वा दिया था।

भाई आमोद चौधरी ने बताया कि मेरे भाई ने पानीपत में एक घर भी बनाया था जिसे पिंकी देवी अपने नाम से करवाने के लिए दबाब देती थी लेकिन मेरा भाई उसके गलत चरित्र की होने के कारण कभी तैयार नहीं हुआ।

बताते चलें कि 2 बेटी और 2 बेटे होने का बाबजूद पिंकी देवी ने अपने अफेयर के चक्कर मे पति को मरवा डाला। अब उनके शव को पानीपत से लाकर परबत्ता के कन्हैयाचक गाँव मे दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार