LATEST NEWS

  • Siwan Durga Puja Stage Accident
  • Bihar News: सीवान में दुर्गापूजा के मंच पर बड़ा हादसा, आग वाला डिब्बा फटने से 6 घायल,

  • Patna Ravan Dahan: पटना  में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक की हालत गंभीर
  • Patna Ravan Dahan: पटना में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसे हालात, 4 महिलाएं घायल, , एक

  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं, अगले 5 दिनों तक तापमान में बड़े

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

BIHAR CRIME- इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अश्लील फोटो डालकर पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था पति, सच जानकर पीड़िता रह गई हैरान

BIHAR CRIME - प्रेम विवाह करने के दो साल बाद महिला को उसका पति सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने सायबर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

BIHAR CRIME- इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अश्लील फोटो डालकर पत्न

MADHUBANI - जिले में एक महिला ने अपने पति पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सायबर थाना पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति  फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो बनाकर न सिर्फ ब्लैकमेल कर रहा है. बल्कि रिश्तेदारों को भी यह वीडियो शेयर कर रहा है। जिससे उसकी छवि खराब हो रही है। 

दो साल पहले किया था लव मैरेज

महिला ने बताया कि, '2022 में राहुल जायसवाल से मैंने लव मैरिज की थी। सितंबर 2023 तक सब कुछ ठीक रहा। 3 अक्टूबर 2024 को मुझे एक बेटा हुआ, लेकिन 7 दिन बाद वो मर गया। 2023 की दिसंबर में मेरे देवर की शादी हुई। उन्हें बहुत सारा दहेज मिला।' जिसके बाद से घर में स्थिति बदल गई।

दहेज की करने लगे मांग

महिला का कहना है कि देवर को ज्यादा दहेज मिला, जिसके बाद से उसे पैसों के लिए टॉर्चर किया जाने लगा। सास-ससुर और पति हर दिन मुझे मेरे घरवालों से पैसा मांगने के लिए कहते थे। ऐसा नहीं करने पर मुझे प्रताड़ित करते थे। मारपीट करते थे।'जब अलग रहने लगी तो पति इस तरह से बदनाम कर रहा है।

पति कर रहा था गंदा काम

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो के अपलोड होने की जानकारी मिली।  पहली बार में महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका पति ही फेक आईडी बनाकर उस पर अश्लील वीडियो अपलोड कर रहा है। इस कारण उसने अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया था। 

NSIT
Nsmch

वहीं, 2 दिन पहले उसे पता चला कि उसका पति ये काम कर रहा है। इसके बाद बुधवार को उसने अपने पति के खिलाफ साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित महिला ने बताया कि 'वह पिछले 2 महीने से पुलिस थाने का चक्कर काट रही थी। लेकिन, उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।' महिला का कहना है कि 'आरोपी लगातार अलग-अलग फेक ID बनाकर अश्लील मैसेज और वीडियो परिजनों को भेज रहा है।