LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR CRIME - सनकी देवर ने सात माह की गर्भवती भाभी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या, परिवार में मच गया हड़कंप

BIHAR CRIME - सनकी देवर ने सात माह की गर्भवती भाभी का चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

BIHAR CRIME - सनकी देवर ने सात माह की गर्भवती भाभी की चाकू घ
देवर ने की भाभी की बेरहमी से हत्या- फोटो : ANKIT JHA

PURNIA - पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सरफिरे देवर ने अपनी ही गर्भवती भाभी पर ताबड़तोड़ कई बार चाकू से हमला  कर दिया। गला, पेट और जांघ में वार होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मरंगा थाना क्षेत्र के लाइन बस्ती की है। मृत महिला की पहचान केशव मंडल की 24 वर्षीय रीमा देवी के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह रीमा देवी घर में अकेली थी। पति काम के सिलसिले में ऑफिस गए हुए थे। अकेला पाकर सनकी देवर सूरज कुमार ने उन पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। चाकू से गला, पेट और जांच के अलावा शरीर के कई हिस्सों में वार किया जिससे मौके पर ही रीमा देवी की मौत हो गई। 

Diarch GO

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मृतका के पति केशव मंडल ने बताया कि 12 जून 2023 यानी डेढ़ साल पहले अररिया के ओमनगर की रहनेवाली रीमा देवी के साथ धूमधाम के साथ शादी हुई थी। वह सात माह की गर्भवती थी।

शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सोमवार को रोज की तरह सुबह गैस प्लांट ऑफिस काम करने के लिए गए थे। पत्नी घर में मां के साथ थी। मेरा छोटा भाई कॉलेज गया था। मेरे दूसरे भाई सूरज कुमार ने आपसी दुश्मनी के कारण मेरी पत्नी की चाकू घोंपकर बेहरमी से हत्या कर दी ।

NSIT
Nsmch

भाई की शादी से था नाखुश

वहीं हत्यारा सूरज ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। उसकी भाभी पड़ोसी से साथ मिलकर जहर खिलाकर उसे मारना चाहती थी। उसने बताया कि मेरे घोर विरोधी ने परिजनों से मिलकर रीमा की शादी मेरे भाई से करवा दी। शादी के बाद से ही मेरा भाभी से नहीं बनाव नहीं रहा। बात-बात पर अनबन होती थी। जिसके कारण उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दिया। 

बरहाल हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और चाकू भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो बुरा हाल है जबकि स्थानीय लोग भी डरे सहमे हुए हैं।

REPORT - ANKIT JHA