LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime: छपरा में छठ पर्व से पहले दिनदहाड़े लूटपाट, पिता-पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

छपरा शहर में एक सनसनीखेज घटना में, दिनदहाड़े आठ अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर पिता-पुत्र को गोली मार दी। घटना छठ पर्व के दिन हुई, जब पीड़ित परिवार का बेटा दिल्ली से लौटा था।

बदमाशों की करतूत
बदमाशों की करतूत- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Crime: छपरा शहर में दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में आठ से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया।

घटना के अनुसार, दिल्ली से लौटे सूर्यकांत सिंह अपने पिता के साथ घर पर थे। तभी बाइक सवार अपराधी घर में घुसे और महिलाओं से सोने के गहने छीनने लगे। विरोध करने पर सूर्यकांत के पैर में गोली मार दी गई और उनके पिता के सिर पर पिस्टल से वार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि लूट के दौरान अपराधियों ने घर से नकदी और अन्य कीमती सामान भी लूट लिया है।