LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime - पूर्णिया पुलिस ने चोरी किये गए बिस्किट लदे ट्रक को किया बरामद, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime - पूर्णिया पुलिस ने पिछले दिनों चोरी किए गए बिस्किट लदे ट्रक को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।

चोरी का ट्रक बरामद
चोरी का ट्रक बरामद- फोटो : news4nation

Bihar Crime - पूर्णिया पुलिस ने 24 नवम्बर को चोरी किए गए बिस्किट लदे ट्रक को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलोरी के रहने वाले अजय कुमार यादव ने मुफस्सिल थाना में एक आवेदन देकर उनकी ट्रक जो पूर्णिया के बनमनखी से कटिहार की ओर जा रही थी। उसे कोक डिप डिपो के पास चालक के द्वारा गायब किये जाने का आवेदन दिया गया था। 

इसी के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस बावत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक में साढ़े तीन लाख रुपया का 545 पैकेट बिस्किट लदी हुई थी। जिसको तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर से बरामद किया गया है। इसके साथ ही दो प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।  इस कांड का मास्टर माइंड अभी पकड़ से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी भी जल्द की जायेगी ।

Diarch GO

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट