LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR CRIME NEWS : जमुई में मारपीट से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी, चार लोग हुए जख्मी

दो पक्षों के बीच  चाकूबाजी

JAMUI : जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपराटांड़ मोड़ के पास शाम करीब 6:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से दो-दो लोग यानि चार लोग घायल है। जिनका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। 

एक पक्ष से घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के जलजोगा गांव निवासी मिथिलेश कुमार और खैरा निवासी मिथुन यादव के रूप में हुई है। जबकि दूसरे पक्ष से घायलों में पिपराटांड़ गांव निवासी जितेंद्र साह और दिनेश साह शामिल हैं।

एक पक्ष से घायल मिथलेश कुमार ने बताया कि वे लोग चंद्रशैली से मेला घूम कर वापस ख़ैरा आ रहे थे, इसी दौरान पिपराटांड़ मोड़ के पास बाइक को रुकवाकर चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष से घायल दिनेश साह ने बताया कि उनके घर के पास कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। 

सभी युवकों को घर से दूर जाकर मारपीट करने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया गया। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

जमुई से सुमित की रिपोर्ट