LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime News : खगड़िया में 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज है कई मामले

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़िए आगे...

Bihar Crime News : खगड़िया में 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराध
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : अंकित हत्याकांड का आरोपी और 50 हज़ार के इनामी अपराधी को उसके तीन सहयोगियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि पिछले दिनों मानसी अंतर्गत धर्मचक् निवासी अशोक पोद्दार एवं उनके पुत्र अंकित कुमार को अर्जुन यादव ने गोली मार दी थी। जिसमे अंकित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अशोक पोद्दार का पटना के मेदान्ता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। तत्पश्चात अशोक पोद्दार के बयान पर तुरंत ही पुलिस ने अर्जुन यादव की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। 

बताते चलें कि अर्जुन यादव का घर मॉनसी थाना अंतर्गत राजाजन है। इस मामले को लेकर लगातार पुलिस अर्जुन यादव को खोज रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए खगड़िया आरक्षी अधीक्षक ने एस आई टी गठित कर अर्जुन यादव को 50 हज़ार का इनाम अपराधी घोषित कर उसे अविलंब पकड़ने के लिए दिशा निर्देश जारी किया था।

Diarch GO

लगातार खोजबीन के बदौलत अररिया जिला के जोगबनी से अर्जुन यादव को उसके तीन सहयोगियों सहित एक चार पहिया वाहन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि अर्जुन यादव का नेपाल भागने का इरादा था। लेकिन वह अपने इरादे में सफल नहीं हो सका। 

मानसी थाना के अनुसार अर्जुन यादव सजायाफ्ता अपराधी है। इस पर पहले से ही हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट,रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दायर हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अर्जुन यादव कई बार जेल का चक्कर काट चुका हैं। अर्जुन यादव के साथ साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधी में अजीत यादव,धर्मवीर यादव और कृष्ण नंदन कुमार शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट