LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News:होटल के बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम, तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: सारण में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने सूचना के बाद होटल में गंदा काम करते सात को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़- फोटो : social Media

Bihar Crime News: छपरा के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में होटल आदित्य पर पुलिस ने छापामारी की, जिसमें 7 लोगों को हिरासत में लिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी राहुल कुमार ने किया, जो सारण एसपी डा. कुमार आशीष के निर्देश पर कार्यरत थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 3 युवतियां भी शामिल थीं। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन जब्त किए और होटल को सील कर दिया।

पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। एक घंटे तक चली इस छापेमारी में होटल प्रबंधक सहित तीन अन्य लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इससे पहले भी मढ़ौरा क्षेत्र में इसी तरह की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन उन प्रयासों में सफलता नहीं मिली थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से निरोध एवं अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इसके अलावा, चार मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई हो। इससे पहले भी मढ़ौरा क्षेत्र में देह व्यापार से संबंधित मामलों पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

NSIT
Nsmch