LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar crime News: बिहार में त्योहारी मौसम के बीच अपराधियों का आतंक, मधुबनी में चोरों ने शटर काट 15 लाख के ज्वेलर पर किया हाथ साफ

बिहार में अपराधी बेलागाम हो गए हैं। उन्हें पुलिस-प्रशासन का डर नहीं रहा है। खासकर त्योहारी सीजन में प्रशासन के दावे को धत्ता साबित करते हुए चोरों ने मधुबनी में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Bihar crime News: बिहार में त्योहारी मौसम के बीच अपराधियों क
बिहार में धनतेरस के मौके पर भीषण चौरी- फोटो : AI GENERATED

Bihar crime News: त्योहारी मौसम के दौरान बिहार के मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के मैबी कछुआ हाट स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने रविवार (27 अक्टूबर) की रात चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। अपराधियों ने बहुत ही शातिर तरीके से पहले शेटर को तोड़ा उसके बाद दुकान के अंदर घुसकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित दुकानदार को घटना की जानकारी तब मिली, जब स्थानीय लोगों ने सुबह में देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अल्पना एंड कल्पना दुकान के मालिक रामनाथ ठाकुर दौड़े-दौड़ दुकान आए और नजारा देखकर चौंक गए।

दुकान के मालिक रामनाथ ठाकुर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश की। जांच करने पर पता चला कि दुकान मालिक ने धनतेरस के लिए कम से कम 15 लाख का जेवरात खरीद कर बेचने के लिए लाए थे, जिसमें सोना और चांदी के समान थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वो आम दिनों की तरह ही रविवार को दुकान बंद करके घर चले गए थे। लेकिन दूसरे दिन जब उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

पुलिस ने दिए जांच के आदेश

पीड़ित ने बताया कि जब वो दुकान पहुंचे तो गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ था। मामले पर स्थानीय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने फोरेंसिक टीम को जानकारी दे दी है, जिसके बाद तय समय पर घटनास्थल पर आकर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था। हालांकि, दुकान के अंदर कैमरा सुरक्षित था। सबूत जमा करने के लिए दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का जांच किया जा रहा है। हम जल्द से जल्द घटना के पीछे शामिल अपराधियों को पकड़ लेगें. वहीं पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी काम पर लगा दिया है, जिसे ये पता चल सके की किसी व्यक्ति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।