LATEST NEWS

  • Motihari Sai Baba Temple
  • Bihar Crime: साईं बाबा मंदिर में चोरी, गणेश जी का मुकुट गायब, लापरवाही पर पुलिसकर्मी सस्पेंड

  • Shraddha Dubey Arrest
  • Shraddha Dubey Arrest: 11 दिन तक पुलिस को चकमा देने वाली श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहन रश्मि

  •  Girls from Bihar Found in Andhra Pradesh
  • Bihar News: कटिहार से 1500 KM दूर आंध्र प्रदेश में मिलीं मेला घूमने निकलीं 5 लड़कियां, 24 घंटे

  • Trump Warns Paris Could Become a Muslim City Amid Unrest
  • France Unrest: फ्रांस की अशांति पर ट्रंप का बड़ा बयान- ‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर’, इमिग्रेशन

  • Pappu Yadav Health
  • Pappu Yadav Health: दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया

BIHAR CRIME - मां-बेटे के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए पड़ोसी युवक की हत्या, आरोपी ने सिर में मारी गोली

BIHAR CRIME -पड़ोस में हो रहे मां बेटे के झगड़े को खत्म कराने की कोशिश कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि आरोपी को इस तरह का दखल पसंद नहीं आया और उसने झगड़ना बंद कर युवक के सिर में गोली मार दी।

BIHAR CRIME - मां-बेटे के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए पड़
पड़ोस के युवक की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

MADHUBANI - मां बेटे के बीच हो रहे झगड़े को खत्म कराने की कीमत पड़ोसी युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।मृतक की पहचानगणेश राय के पुत्र रोहन राय (20) के रूप में की गई है।

पूरी घटना नरहिया थाना क्षेत्र के भपटीयाही छजना गांव की है। मृतक के दादा नरेंद्र नारायण साह ने बताया कि गुरूवार की देर शाम रात्रि तकरीबन 8 बजे के आसपास रोहन गांव में भोज खाकर आया था। घर आने के बाद उसने देखा कि गांव के रामू राय का पुत्र वरुण राय किसी बात को लेकर अपनी मां सजन देवी के साथ मारपीट कर रहा था।इसे देख रोहन राय  झगड़ा छुडाने गया और  वरुण राय को समझाने लगा।

मां से झगड़ा छोड़ रोहन से उलझा युवक

वहीं मां से झगड़ना छोड़करवरुण राय रोहन राय से ही उलझ गया और अपने पास रखे लोडेड पिस्टल से रोहन राय के कमर के ऊपर सटाकर गोली मार दी।गोली लगने के कारण रोहन राय वहीं गिर पड़ा।गोली लगने से रोहन राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वरुण राय वहां से फरार हो गया।
 
 तीन घंटे में युवक को किया गिरफ्तार

 घटना की सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया।इसके बाद वरुण राय की खोज में छापेमारी शुरू कर दी। गांव में ही छुपे वरुण राय को पुलिस ने घटना के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास सेएक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया