LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime: ससुरालवालों ने दामाद को किया जिंदा जलाने का प्रयास, हालत नाजुक, पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर चल रहा है विवाद

युवक अपनी ससुराल आया था। ससुराल वालों के द्वारा हाथ बांधकर जिंदा जला दिया गया। य़ुवक की हालत नाजुक बनी हुई है

bihar News
ससुराल वालों ने युवक को जिंदा जलाया - फोटो : Reporter

Bihar Crime: ससुराल गए युवक को ससुराल वालों के द्वारा हाथ बांधकर जिंदा जला दिया गया। य़ुवक की हालत नाजुक बनी हुई है और निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार  पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद चल रहा था, इसी बीच शुक्रवार की देर शाम युवक ससुराल पहुंचा था ,जहां तलाक की बात को लेकर विवाद बढ़ गया. युवक पर उसके ससुराल वाले भड़क गए और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। 

 घटना की जानकारी मिलते ही 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Diarch GO

 वहीं घटना के संबंध में पत्नी ने बताया कि आए दिन शराब पीकर मारपीट और तलाक की बात करते थे जिस पर तंग आकर खुद ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया है जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गए।

 घटना जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार का है वहीं झुलसे हुए व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भमरुपुर निवासी असलम अंसारी के रूप में की गई है। बहरहाल करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संदीप कुमार तरुण