LATEST NEWS

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

BIHAR CRIME -सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी अस्पताल में चल रहा है इलाज

सीवान में युवक पर गोली मारी

BIHAR CRIME -सिवान में एक बार फिर अपराधियों का तांडव जारी हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार  दी। गोलीबारी की घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया है।  गोली युवक के जांघ में लगी है। आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। घायल युवक को इलाज के लिए बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 

घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ टावर के समीप की है। घायल युवक की पहचान गोपालगंज जिले के पशुरामपुर निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र अविनाश सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर अपराधियों ने युवक को घेर कर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। युवक खून से लथपथ होकर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं लोगों ने घायल युवक  को इलाज  के लिए  बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

 सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके  पर  पहुंची और घायल युवक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट