LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: बक्सर हाजत में खुदकुशी का मामला, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Bihar Crime: बक्सर में सिमरी थाना हाजत में एक शख्स के खुदकुशी कर लेने के बाद पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है।

तीन पुलिसकर्मी निलंबित
तीन पुलिसकर्मी निलंबित- फोटो : Reporter

Bihar Crime: बिहार के बक्सर जिले में एक शख्स की पुलिस हिरासत में खुदकुशी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सिमरी थाना की हाजत में बंद एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति को हाजत में बंद किया गया था। पुलिस की लापरवाही के कारण उसने हाजत में ही फांसी लगा ली। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बिहार के बक्सर में सिमरी थाना हाजत में एक शख्स के खुदकुशी कर लेने के बाद पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने इसे कर्तव्य में लापरवाही बताते हुए सिमरी थानाध्यक्ष एसआई प्रफुल्ल कुमार, ऑन ड्यूटी पदाधिकारी एसआई सीताराम चौधरी और चौकीदार हरिकिशुन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी शुभम आर्य ने बताया कि बताया बीते 26 अक्टूबर को शाम के समय करीब 5:30 बजे, धनहां के नंदबिहारी खरवार ने डायल-112 सिमरी पर इनके पुत्र राजेश प्रसाद खरवार द्वारा शराब का सेवन कर मारपीट और गाली-गलौज करने के संबंध में सूचना दी थी। जिसके बाद डायल 112 की टीम वहां पहुंची और राजेश प्रसाद खरवार को उनके पिता नंदबिहारी खरवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ केंन्द्र, सिमरी लेकर गई. वहां शराब पीने की पुष्टि होने पर राजेश प्रसाद को थाना लेकर आ गई।

राजेश प्रसाद खरवार के पिता नंदबिहारी खरवार ने पुलिस को सभी बातों से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए एक लिखित आवेदन दिया। वहीं हाजत में राजेश प्रसाद खरवार द्वारा अपने बेल्ट को गले में कसकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया, जिससे उसका दम घुटने लगा और उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंन्द्र सिमरी ले जाया गया, जहां स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।

NSIT
Nsmch

वहीं सदर अस्पताल बक्सर में चिकित्सकों ने राजेश प्रसाद खरवार को मृत घोषित कर दिया। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी के निर्वहन में घोर लापरवाही का आरोप है। साथ ही हाजत नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसके आरोप में पुलिस अधीक्षक बक्सर ने सिमरी थानाध्यक्ष एसआई प्रफुल्ल कुमार, ऑन ड्यूटी पदाधिकारी एसआई सीताराम चौधरी और चौकीदार हरिकिशुन यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

संदीप वर्मा की रिपोर्ट