LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime: दुर्गा पूजा का चंदा नही देने पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

धारदार हथियार से हमला

Bihar Crime:  जमुई में जहां एक ओर दुर्गा पूजा को लेकर जमुई जिले का माहौल भक्तिमय बना हुआ है वही दूसरी ओर खैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे दुर्गा पूजा का चंदा कम देने के कारण दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने जितेश कुमार ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण जितेश कुमार ठाकुर बुरी तरह घायल हो गया।मामले में खैरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश रावत के पुत्र संदीप कुमार और संजय यादव के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

घायल जितेश कुमार ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात करीब 11:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद जितेश कुमार ठाकुर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल जितेश कुमार ठाकुर के भाई राहुल कुमार ने बताया कि उनके भाई ख़ैरा में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। दुर्गापूजा सेवा समिति ख़ैरा के सदस्य संदीप कुमार रावत और अमन कुमार आधा दर्जन अज्ञात युवकों के साथ आया और जबरन चंदा देने का दबाव बनाने लगा। 

Goal 2026

इसी बीच नोकझोंक हुई और धारदार हथियार से जितेश कुमार ठाकुर की छाती पर वार कर दिया गया। हालांकि मामले में जमुई पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनो से पूछताछ की जा रही है। आज एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में जमुई पुलिस ने देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैंची से हमला कर जख्मी करने की बात कह रही है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार