LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHARCRIME - ससुराल में सही तरीके से खातिरदारी नहीं होने से दामाद नाराज, गुस्से में पत्नी को मार दी गोली

BIHAR CRIME – पत्नी की विदाई कराने ससुराल गए दामाद की सही खातिरदारी नहीं हुई। जिससे नाराज युवक ने पत्नी पर ही सारा गुस्सा उतार दिया। यह नाराजगी इस कदर बढ़ी कि युवक ने पत्नी को गोली मार दी।

  BIHARCRIME - ससुराल में सही तरीके से खातिरदारी नहीं होने स
पत्नी को मारी गोली- फोटो : NEWS4NATION

BUXAR - हर दामाद की चाहत होती कि ससुराल में उसकी खातिरदारी की जाए। कई बार खातिरदारी नहीं होने पर दामाद नाराज भी हो जाते हैं। लेकिन, बक्सर में दामाद जी खातिरदारी नहीं होने से इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने पत्नी को गोली मार दी। जख्मी पत्नी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है

घटना जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के बन्नी गांव की बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि धनसोइ थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी गुफरान अंसारी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल गया था। लेकिन, उसे ससुराल में मन मुताबिक खातिरदारी नहीं हुई। इससे वह आग बबूला हो गया। वहां तो किसी तरह बर्दाश्त कर लिया। 

लेकिन, घर पहुंचते ही पत्नी पर सारा गुस्सा उतार दिया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मीर गुरफान ने अपनी पत्नी चंदा बेगम को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी थी। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी चंदा बेगम को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, महिला के पेट में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

इधर, घटना की सूचना मिलने पर धनसोइ पुलिस मौके पर पहुंची। सनकी पति को गिरफ्तार कर थाना लायी. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पति गोली चलाने के बाद हथियार को छिपा दिया है, जिसकी खोजबीन की जा रही है। इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।