LATEST NEWS

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra Puja Pandal Inspection
  • Navratri 2026 Muzaffarpur:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले SSP कांतेश कुमार मिश्रा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित महाजाल किया जब्त
  • Bihar News : भागलपुर में वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी क्षेत्र से 50

  • Bihar News :  सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम ने ज्वेलरी दुकान पर मारा छापा, मचा हड़कंप
  • Bihar News : सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की जांच के बीच 5 थानों की टीम

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के नए SDPO, कार्तिकेयन ए.के. पुलिस मुख्यालय भेजे गए

  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को कराया मुक्त, महिला सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में नाबालिग लड़कियों को जबरन डांसर बनाने का रैकेट बेनकाब, पुलिस ने 12 को

SIWAN NEWS : सिवान में बैडमिंटन खेलने के विवाद में चाक़ू मारकर हुई 'अजहरुद्दीन' की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

SIWAN NEWS : सिवान में बैडमिंटन खेलने के विवाद में चाक़ू मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी. इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है... पढ़िए आगे

SIWAN NEWS : सिवान में बैडमिंटन खेलने के विवाद में चाक़ू मारक
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : सिवान में मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है की बैडमिंटन खेलने के दौरान चोट लगने पर विवाद हुआ था। हत्या करने के बाद आरोपी का परिवार घर बंद कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

मृतक अजहरुद्दीन के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। घटना लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है। मृतक की पहचान जलालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अजहरुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अजहरुद्दीन के रिश्तेदार के कुछ लड़के सड़क के बगल में बैडमिंटन खेल रहे थे। उसी रास्ते से मृतक अजहरुद्दीन आ रहा था। तभी बैडमिंटन से उसके सीने पर चोट लग गया। 

Diarch GO

इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तभी आरोपी लड़कों ने चाकू से बुजुर्ग पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद आरोपी का परिवार घर बंद कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट