LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Atul Subhash Suicide: पत्नी से बात करते हुए 23 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट, फिर बिहार के AI इंजीनियर ने कर दिया अपने जीवन का अंत, अब वीडियो से खुलेगा राज...

Atul Subhash Suicide: बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली है। इस मामले में चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर अतुल ने आत्महत्या कर ली है।

Atul Subhash Suicide
Atul Subhash Suicide- फोटो : social media

Atul Subhash Suicide: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक तकनीकी विशेषज्ञ ने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। 34 वर्षीय युवक ने यह कदम उठाने से ठीक पहले अपनी पत्नी द्वारा कथित उत्पीड़न का विवरण देते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वहीं युवक के पास से 23 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस घटना से बिहार सहित पूरा देश हिल गया है। 

बिहार का है मृतक 

मृतक की पहचान बिहार के मूल निवासी अतुल सुभाष के रूप में हुई है। वो बिहार के समस्तीपुर के निवासी बताए जा रहा हैं। घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक शहर के मंजूनाथ लेआउट स्थित अपने आवास पर मृत पाया गया।

अतुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

अतुल को उसके पड़ोसियों ने फांसी पर लटका हुआ पाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, घर से एक तख्ती भी बरामद की गई, जिस पर लिखा था, "न्याय मिलना चाहिए।" इस बीच, अतुल के भाई विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने उसके और उसके माता-पिता के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराए हैं, जिससे उसे गंभीर मानसिक आघात पहुंचा है।

अतुल ने यूपी जज पर भी लगाया आरोप

अतुल ने अपनी मौत से पहले जो वीडियो बनाया था, उसमें उसने अपनी पत्नी और उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक न्यायाधीश पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतक ने भारत के राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र भी लिखा था और आपराधिक न्याय प्रणाली तथा झूठे मामले दर्ज करने की प्रवृत्ति पर गंभीर मुद्दे उठाए थे।

NSIT
Nsmch

अतुल ने लगाई न्याय की गुहार 

अतुल ने एक और नोट छोड़ते हुए दावा किया कि वह निर्दोष है और अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए किसी भी आरोप के लिए दोषी नहीं है। अतुल की पत्नी ने कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न और महिला को चोट पहुंचाने, क्रूरता करने सहित अन्य धाराओं से संबंधित मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने अदालत से इन सभी मामलों में अपने परिवार को परेशान करना बंद करने का भी आग्रह किया

ये हैं तीन मुख्य आरोपी 

बेंगलुरु पुलिस ने मारतहल्ली थाना क्षेत्र में टेकी अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में मुख्य आरोपी अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया है। उनके परिवार वालों पर भी केस दर्ज किया गया है। अतुल की सास निशा सिंघानिया को आरोपी नंबर 2 बनाया गया है जबकि अतुल के साले अनुराग सिंघानिया का नाम आरोपी नंबर 3 है। निशा के चाचा सुशील सिंघानिया इस मामले में चौथे आरोपी हैं। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

शादी के बाद लगाया दहेज का आरोप

अतुल की शादी जौनपुर की निकिता सिंघानिया से हुई थी। लेकिन निकिता सिंघानिया की शादी एक खट्टे अनुभव में बदल गई। शादी के कुछ साल बाद ही निकिता बेंगलुरु से जौनपुर लौट आईं और अपने पति अतुल पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए 9 मुकदमे दर्ज करवा दिए।

वीडियो में कैद की पूरी सच्चाई

अतुल ने एक वीडियो संदेश में बताया कि इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्हें बेंगलुरु से जौनपुर बार-बार पेशी के लिए आना पड़ा, लगभग 120 बार। उन्होंने सभी सबूत पेश किए, लेकिन फैमिली कोर्ट में उनकी सुनवाई नहीं हुई। और तो और जज के पेशकार ने उनसे 3 लाख रुपये की रिश्वत तक मांगी। जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया तो उनके खिलाफ फैसला सुना दिया गया। वहीं अतुल ने वीडियो में कहा है कि अपनी आखिरी इच्छा बताते हुए कहा कि उसके परिवार को उसका बच्चा दे दिया जाए।