LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Accident In Siwan: दो बाइक की आमने सामने की टक्कर, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

दो बाइको की भीषण टक्कर में पांच युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये. जिसमे एक बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी.तो दूसरे बाइक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

रफ्तार का कहर
रफ्तार का कहर- फोटो : Reporter

Accident In Siwan: मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो नहर पुल के समीप बुधवार की देर रात दो बाइको की भीषण टक्कर में पांच युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये. जिसमे एक बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर  हो गयी.तो दूसरे बाइक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. पूर्व मुखिया संजय कुशवाहा और पुलिस के सहयोग से घायलो को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.जंहा घायलो की हालत नाजुक होने पर सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.वहां भी घायलो की हालत में सुधार नही होने पर दो युवकों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया. 

इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटीे है. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मचा हुआ है. मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के बलहु गांव के स्वर्गीय सुदामा साहनी के 50 वर्षीय पुत्र रामचंद्र साहनी तो दूसरा  मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव के स्वर्गीय कृष्णा चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र दीप यादव के रूप में हुई. घायल सेवतापुर के हरिलाल राम के पुत्र रोहित राम, हरिशंकर राम के पुत्र राहुल राम और दरौली के तियर गांव के सीताराम साहनी है.  घटना के संबंध में बताया जाता है की बुधवार की रात  मृतक रामचंद्र साहनी अपने रिश्तेदार सीताराम साहनी को मैरवा रेलवे स्टेशन से रिसीव कर उनके गांव बलहु छोड़ने बाइक से जा रहे थे. जैसे ही बरासो नहर पुल के समीप पहुंचे तो उधर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक साटा से खाना बनाकर गांव लौट रहे थे.

दोनो की बाइक अनियंत्रित होने से आमने सामने टक्कर हो गया.जिसमे एक बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी.तो दूसरे बाइक चालक की मौत गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान हो गयी. इस हादसे में  तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये.मौत की खबर मिलने पर सेवतापुर से बलहु  गांव तक रातभर चीखपुकार मची रही.

इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हुई है.तीन बुरी तरह जख्मी हो गये है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

NSIT
Nsmch

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट