LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Accident In Siwan: तेज स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी 3 छात्राओं को रौंदा, 1 की मौत 2 की हालत गंभीर, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सुबह अनियंत्रित तेज स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी तीन छात्राओं को रौंद दिया। तीनों छात्राएं कोचिंग जाने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं।

bihar News
स्कॉर्पियो ने तीन छात्राओं को रौंदा- फोटो : Reporter

Accident In Siwan: सिवान बड़हरिया मुख्य मार्ग में सहबाचक मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित तेज स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी तीन छात्राओं को रौंद दिया। तीनों छात्राएं कोचिंग जाने के लिए सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इस हादसे में मृतक: तनु कुमारी, जो हथिगाई गांव निवासी रमपत पंडित की पुत्री थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वही दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई है जिनका इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है घायल छात्राओं में रुबीना खातून, आश्रय हुसैन की पुत्री और मंजू कुमारी, और द्वारिका सिंह की पुत्री शामिल है

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से मे सड़क पर जाम लगा दिया और आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया।जिसके कारण लगभग एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालावही सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया है, और स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है 

Diarch GO

दोनों घायल छात्राओं को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है,इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परवेज महमूद की रिपोर्ट