LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

22 साल की युवती से 55 साल के आजाद अली ने बनाया शारीरिक संबंध, शादी का दबाव देने पर दिया खौफनाक अंजाम , माजरा जान सब कांप गए

Crime In Purniya: गैंगरेप के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को नदी के किनारे बालू में छिपा दिया गया।

Girl strangled to death after gangrape
गैंगरेप के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या- फोटो : Reporter

Crime In Purniya:  पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 साल की एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी 55 वर्षीय आजाद अली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी आजाद अली के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे। पीड़िता शादी का दबाव बना रही थी, जिससे आरोपी परेशान था। इसी बात को लेकर उसने अपनी योजना को अंजाम दिया।

22 नवंबर की रात, आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए एक सुनसान जगह पर बुलाया था। वहां उसके तीन अन्य दोस्त भी मौजूद थे। आरोपी ने पहले खुद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर अपने दोस्तों को भी ऐसा करने के लिए उकसाया। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़िता की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी किनारे दबा दिया।

23 नवंबर को स्थानीय लोगों ने पीड़िता का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch