LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

छपरा के एकमा में युवा चेतना का जनसेवा अभियान: बेनौत गांव में हजारों जरूरतमंदों के बीच बांटे छाते

छपरा के एकमा में युवा चेतना का जनसेवा अभियान: बेनौत गांव में
युवा चेतना ने हजारों जरूरतमंदों के बीच बांटे छाते- फोटो : रोहित

Chapra : जिले के एकमा प्रखंड स्थित बेनौत गाँव में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारिश के मौसम को देखते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हजारों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच छातों का मुफ्त वितरण किया। इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर अभियान

कार्यक्रम के दौरान युवा चेतना के नेताओं ने बताया कि यह सेवा कार्य संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के विशेष निर्देशों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर के गाँव-गाँव में समाज के अंतिम व्यक्ति और कमजोर वर्ग तक मदद पहुँचाने के उद्देश्य से यह छाता वितरण अभियान निरंतर जारी है।

सालों भर गरीबों के साथ खड़ा है संगठन

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवा चेतना सिर्फ किसी एक मौसम में नहीं, बल्कि सालों भर समाज के शोषित और वंचित वर्ग के सहयोग के लिए पूरी ताकत के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति के समग्र विकास हेतु यह गहन अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में नेताओं ने देश और राज्य के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है, वहीं बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयासों से प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ आम युवाओं को एकजुट कर पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें इंजीनियर अनिल कुमार सिंह, अनामिका सिंह, राम कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह, अजय राम, जितेंद्र पासवान, राजेंद्र यादव, सतेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र दानगी, मधुप मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी और हरेंद्र महतो मुख्य रूप से शामिल थे।

रोहित की रिपोर्ट