LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बारात लेकर जा रही बस बनी काल का पहिया, सारण में दर्दनाक हादसा, एक की मौत, सात घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

Bihar Bus Accident: सारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।...

Wedding Bus Overturns in Saran One Dead Seven Injured
ब्रेकर पर बेकाबू हुई बस- फोटो : social Media

Bihar Bus Accident: सारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। तरैया थाना क्षेत्र एसएच-73 पर  गण्डार के पास बारातियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस भयावह हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और चारों तरफ चीख-पुकार का मंजर देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक, बस वैशाली जिले से बारात लेकर गोपालगंज जा रही थी। रास्ते में तरैया के गण्डार के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर तेज रफ्तार बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू बस पहले एक नीम के पेड़ से टकराई और फिर बिजली के खंभे से भिड़ने के बाद पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए।

Diarch GO

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से दबे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन तक बुलानी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।इस हादसे में मृतक की पहचान वैशाली जिले के आरा विशुनपुर निवासी मो. असगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बस के नीचे दबने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे बस की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को वजह माना जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन की फिटनेस, चालक की लापरवाही और सड़क की स्थिति में से कौन-कौन से कारण इस दर्दनाक हादसे के लिए जिम्मेदार हैं।एक तरफ जहां बारात में खुशियों की तैयारी थी, वहीं कुछ ही पल में मातम छा गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार