LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते दारोगा जी का वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने दिये जांच के आदेश

Bihar News : बार बालाओं के डांस देखकर दारोगा जी खुद को नहीं रोक पाए. जिसके बाद वे खुद भी नाचने लगे. दारोगा जी डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते दारोगा जी का वीडि
दारोगाजी का डांस - फोटो : SHASHI

SARAN : जिले में अनुशासनहीन एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही होने के बावजूद भी जिले के कुछ पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसकी बानगी एक बार फिर से सारण जिले में देखने को मिल रही है। जहां जनता की सुरक्षा में तैनात एक दारोगा जी डियूटी के दौरान बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते एवं अश्लील हरकतें करते देखे जा रहे हैं। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल विडियो जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डूमरसन बाजार का बताया जा रहा है। जहां आयोजित एक कार्यक्रम में डियूटी पर तैनात दारोगा जी मंच पर चढ़कर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए एवं अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं। दारोगा जी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए सारण एएसपी डॉ कुमार आशीष ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विदित रहे कि बुधवार सुबह ही सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में मशरक थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार को लाइन हाजिर किया है। 

थाना प्रभारी के लाइन हाजिर होने के कुछ ही घंटों बाद ही एक दारोगा जी का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने एवं अश्लील हरकतें करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को लेकर आमजन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।

NSIT
Nsmch

सारण से शशि की रिपोर्ट