LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

शराब माफिया से साठगांठ में 2 पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार; वसूली के चक्कर में वर्दी हुई दागदार, भेजे गए जेल

शराब माफिया से साठगांठ में 2 पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार; वसूली

Chhapra : बिहार के छपरा में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है। शराब कारोबारियों के साथ मिलीभगत और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में सारण पुलिस के दो पदाधिकारियों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष ने की है।

बंधक बनाए जाने की सूचना पर खुला राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि शराब लदी एक स्कॉर्पियो को छोड़ने के लिए सौदेबाजी चल रही है और इस दौरान एक पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी सदर राम पुकार सिंह के नेतृत्व में तुरंत एक टीम गठित की गई और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षक (Trainee SI) चंद्रभान कुमार को सकुशल बरामद किया।

Diarch GO

शराब छोड़ने के लिए हो रही थी 'डील', दोनों दरोगा नपे

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि प्रशिक्षु दारोगा चंद्रभान कुमार और दीपक कुमार ओझा शराब लदी स्कॉर्पियो को छोड़ने के एवज में तस्करों से अवैध वसूली (डील) कर रहे थे। एएसपी सदर की जांच रिपोर्ट में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ मद्यनिषेध और आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

तस्कर बाल्मीकि सिंह गिरफ्तार, हथियार और शराब बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुख्यात शराब कारोबारी बाल्मीकि सिंह को गिरफ्तार किया है, जो मढ़ौरा के जमालपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, तीन मैग्जीन, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और 9 लीटर देशी शराब बरामद की है। साथ ही, मौके से वह स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली गई है, जिसे छोड़ने के लिए यह पूरा खेल रचा जा रहा था। पुलिस ने बाल्मीकि सिंह के दो अन्य सहयोगियों की भी पहचान कर ली है।

NSIT
Nsmch

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एएसपी सदर-1 राम पुकार सिंह, मढ़ौरा के एएसपी-1 नरेश पासवान, गरखा, मढ़ौरा और मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।