LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

सोनपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसा, डिप्टी चीफ कंट्रोलर की कटकर दर्दनाक मौत, आधा दर्जन ट्रेनें रहीं विलंब

सोनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। मृतक मुजफ्फरपुर के सकरा निवासी और डिप्टी चीफ कंट्रोलर पद पर तैनात थे।...

सोनपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसा,  डिप्टी चीफ कंट्रोलर की कटकर द
डिप्टी चीफ कंट्रोलर की कटकर दर्दनाक मौत- फोटो : social Media

Bihar news: बिहार में शुक्रवार शाम को सोनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। मृतक विजय कुमार सिंह (43) मुजफ्फरपुर के सकरा निवासी और डिप्टी चीफ कंट्रोलर पद पर तैनात थे। बताया गया है कि जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय वह गिर गए और कटकर जान गंवा बैठे।

विजय कुमार सिंह पटना के अनीसाबाद स्थित शिवपुरी आनंद द्वारिका हेरिटेज अपार्टमेंट में रहते थे। वे ड्यूटी के बाद पटना लौट रहे थे कि तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। वह सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग के कंट्रोल ऑफिस में कार्यरत थे। विजय कुमार सिंह स्व. राजदेव सिंह के पुत्र थे और सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डीआरएम, सीनियर डीओएम और डीओएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन रो-रोकर बुरी तरह व्यथित थे, जिससे वहां हर आंख नम हो गई।

हादसे के कारण रेलवे सेवाओं पर भी भारी असर पड़ा। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली आधा दर्जन से अधिक नियमित और स्पेशल ट्रेनें विलंब से मुजफ्फरपुर पहुंचीं। इनमें लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल स्पेशल और चर्लपल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन अनिश्चितकालीन विलंब से चल रही हैं और संभवतः शनिवार तड़के पहुंचेगी।

NSIT
Nsmch

अन्य ट्रेनों में भी देर हुई। 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर सुपरफास्ट स्पेशल दोपहर 3.05 के बजाय शाम 6.03 बजे, 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल सुबह 8.20 के बजाय दोपहर 2.05 बजे, 05060 लखनऊ-कोलकाता स्पेशल 6.12 घंटे, 04450 दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 7.46 घंटे और 12554 वैशाली एक्सप्रेस 1.49 घंटे देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची।रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से इस असुविधा के लिए क्षमायाचना की है और सभी से आग्रह किया कि हादसे की संवेदनशील परिस्थितियों को समझते हुए धैर्य रखें।