LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : सारण में डूबने से तीन सगी बहनों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : सारण में डूबने से तीन सगी बहनों की हुई मौत, परि

CHAPRA : जिले के दिघवारा प्रखंड की अखिलपुर पंचायत के रामदाशचक गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची की जान बचा ली, लेकिन तीन मासूमों को नहीं बचाया जा सका। मृतक बच्चियों की पहचान भुलेटन महतो की पुत्रियों के रूप में हुई है। जिनकी पहचान गुंजन कुमारी (11 वर्ष), मंतुरानी कुमारी (9 वर्ष), और सपना कुमारी (7 वर्ष) के रूप में की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जब ये बच्चियाँ नदी किनारे कपड़े धोने के लिए गई थीं। इसी दौरान वे गलती से गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास किया और किसी तरह एक अन्य बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन गुंजन, मंतुरानी और सपना को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस भीषण हादसे के बाद रामदाशचक गांव में माहौल शोकाकुल है। भुलेटन महतो के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और एक साथ तीन बेटियों की मौत से पूरे इलाके में गहरा मातम छाया हुआ है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट